यातायात माहःपुलिस ने वाहनों पर लगाया रिफ्लेक्टर

 यातायात माहःपुलिस ने वाहनों पर लगाया रिफ्लेक्टर

गाजीपुर। यातायात जागरूकता माह के तहत एक तरफ जहां यातायात पुलिस और परिवहन शाखा द्वारा जंगीपुर में वाहनों के रिफ्लेक्टर की चेकिंग की गई, वहीं तमाम वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाया गया। इसके साथ ही जमानिया बस स्टैंड तिराहा पर कार्यशाला लगाकर लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए इसका पालन करने की अपील की गई।

यातायात प्रभारी बृजमोहन ने टीम और परिवहन शाखा के पीटीओ मनोज कुमार भारद्वार के साथ गाजीपुर-मऊ मार्ग पर जंगीपुर मंडी के सामने विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों में रिफ्लेक्टर की चेकिंग की गई। तमाम वाहनों पर रिफेल्टर लगवाया गया।

इसके साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। इसके साथ ही जमानिया बस स्टैंड तिराहा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बस, ऑटो, ई-रिक्शा के चालकों और परिचालकों कंडक्टर को प्रशिक्षण व सुझाव दिया गया। यातायात प्रभारी बृजमोहन ने उन्हें यातायात नियमों की जानकारी देते हुए इसका पालन करने की अपील की।

कहा कि अपनी और यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर हाल में यातायात नियमों का पालन करें। कहा कि वाहन को तेज रफ्तार न चलाए। वाहन में क्षमता से अधिक सवारियों को न बैठाए। मोड़ पर वाहन की रफ्तार धीमी रखे। रात में कोहरा के समय सावधानीपूर्वक वाहन चलाए। ओवरटेक न करें। आगे चल रहे वाहन से दूरी बनाकर चले। यदि कोहरा बहोत घना है तो वाहन के किनारे खड़ कर दें। कोहरा छंटने पर ही आगे बढ़े है। कोहरा के बीच जबरदस्ती वाहन न चलाए। कहा कि सुरक्षा यात्रा के लिए हर हाल में यातायात नियमों का पालन करें।

You cannot copy content of this page