अभिषेक सहसचिव और विनय आय व्यय निरीक्षक निर्वाचित

 अभिषेक सहसचिव और विनय आय व्यय निरीक्षक निर्वाचित

गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के दो रिक्त पदों पर चुनाव की घोषणा गुरुवार आम सभा की सहमति के उपरांत की गई। संस्था के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव, चुनाव अधिकारी डा. ए.के. राय, दुर्गविजय सिंह, शिवकुमार एवं आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि सह सचिव पद पर अभिषेक सिंह तथा आय व्यय निरीक्षक (ऑडिटर) पद पर विनय कुमार तिवारी को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। सहसचिव व आय व्यय निरीक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवारों को संरक्षक व चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। इसके उपरांत निर्वाचित दोनों पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ संरक्षक अशोक श्रीवास्तव द्वारा दिलाई गई। उल्लेखनीय है कि सह सचिव एवं आय व्यय निरीक्षक पद पर विगत चुनाव में कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया था। इसलिए यह दोनों पद रिक्त रहे। सह सचिव एवं आय व्यय निरीक्षक पद पर चुनाव के लिए नई सूचना जारी की गई थी। उपरोक्त दोनों पदों पर नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 19 तथा 20 नवम्बर की तिथि निर्धारित की गई थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव 24 नवम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक होना था। इन दोनों पदों पर नामांकन के लिए मात्र एक-एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के अनुसार सह सचिव पद पर अभिषेक सिंह तथा आय व्यय निरीक्षक (ऑडिटर) पद पर विनय कुमार तिवारी के नामांकन पत्र वैध पाए गए थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनावोपरांत मतगणना उसी दिन 24 नवम्बर को अपरांत 2:30 बजे से मतगणना पूर्ण होने तक होनी थी। नामांकन के लिए मात्र एक-एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसके अनुसार सह सचिव पद पर अभिषेक सिंह तथा आय व्यय निरीक्षक (ऑडिटर) पद पर श्री विनय कुमार तिवारी को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।

You cannot copy content of this page