मुख्तार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 मुख्तार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को चितौरा गांव के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया। उसका चालान कर दिया।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर सैदपुर थाना के उपनिरीक्षक हैदर अली मंसूरी पुलिस रात में कर्मियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान करीब दो बजे मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के चितौरा गांव के पास बदमाश मौजूद है। उसके पास असलहा भी है। इस सूचना पर तत्काल उपनिरीक्षक पुलिस कर्मियों के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। पास पहुंचने वहां मौजूद व्यक्ति ने जैसे ही पुलिस को देखा, भागने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर कुछ ही दूरी पर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। उपनिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी स्थानीय थाना क्षेत्र के पियरी निवासी मुख्तार कुमार है। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक के साथ हेड कांस्टेबल रामाश्रय कुशवाहा, कांस्टेबल बृजेन्द्र द्विवेदी, कांस्टेबल गौरव सिंह और कांस्टेबल अजीत कुमार शामिल थे।

You cannot copy content of this page