सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

 सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

जमानियां (गाजीपुर)। जमानियां कोतवाली क्षेत्र के देवरियां पुलिस चौकी अन्तर्गत दैत्रावीर बाबा के समीप रविवार की देर रात अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चालक की तलाश में जुट गई।

बताया गया है कि जमानिया क्षेत्र के पाह सैयदराजा (देवरियां) निवासी अशोक कुमार गोड़ का पुत्र गुंजन गोड़ (30) बगल के ही अपने दोस्त बदुरी पटेल के पुत्र मनीष पटेल (26) के साथ बाइक किसी कार्य के लिए देर शाम ढढनी बाजार गया था। रात में लौटते समय देवरियां पुलिस चौकी अन्तर्गत दैत्रावीर बाबा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना से बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिला अस्पताल लाते समय दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के पास मिले कागजात से उनकी पहचान करते हुए दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते थाना पहुंचे। मृतक गुंजन पिता अशोक कुमार ने बताया कि‌ उसके दो पुत्र है, जिसमें से मृतक गुंजन बड़ा था। मृतक मनीष के पिता बदुरी ने बताया कि उसके दो पुत्र है, जिसमें मनीष छोटा था। वह मेरे साथ ही राजमिस्री का काम करता था। उसकी शादी पांच वर्ष पहले सुहवल गाव की चंदनी के साथ हुई थी। बताया कि मनीष को एक लड़की अनन्या व एक पुत्र आर्यन है, दोनों अभी छोटे है। इस संबंध में देवरियां चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह ने बताया कि हादसे में मृत दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया कि मृतक मनीष के पिता बदुरी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन करते हुए उसकी तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You cannot copy content of this page