उत्तर प्रदेश

नपा ने किया लाखों की लागत से बनी सड़कों का लोकार्पण

—नगर के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है नगर पालिका

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड नंबर-3 विवेकानंद में 28 लाख की लागत से नवनिर्मित दो सड़कों का लोकार्पण भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं गाजीपुर लोकसभा के संयोजक कृष्ण बिहारी राय और नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि आज प्रभात नगर कालोनी में जिस प्रकार का सड़क व ढक्कनयुक्त नाली का निर्माण कर प्रभात लाने का काम सरिता अग्रवाल ने किया है, वास्तव में आज प्रभात नगर कालोनी के नामकरण की पुष्टि हो रही है। विकास का सूरज कभी अस्त न हो, इसकी जिम्मेदारी आम जनता की होती है, भविष्य में आपको निर्णय करना है। नगर पालिका ने जिस प्रकार से विभिन्न क्षेत्रों में विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है, वह प्रशंसनीय है। नगर की गलियों को ढक्कनयुक्त नाली बनाकर उसी लेबल में सड़क बनाकर उस सड़क को चौड़ा करना अपने आप में एक बेहतरीन कार्य दर्शाता है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि हम नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित हैं। हमने बहुत सारे विकास कार्य किए और लगातार विकास का क्रम जारी है। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि तुलसी सागर पश्चिमी में कालिका प्रसाद के मकान से सुशीला श्रीवास्तव के मकान होते हुए जग्गन सिंह यादव के मकान तक ढक्कनयुक्त नाली व इण्टरलाकिंग सड़क का निर्माण 12 लाख की लागत एवं प्रभात नगर कालोनी में मनोज यादव के मकान से रितु राय के मकान तक नाली व इण्टरलाकिंग सड़क का निर्माण 16 लाख कुल 28 लाख की लागत का लोकार्पण कर जनता को सुपुर्द कर दिया गया है। नगर पालिका लगातार विकास कार्यों को अंजाम दे रही है। नगर में आरओ वाटर प्लान्ट, कुओं का सुन्दरीकरण, घाटो पर चेंजिंग रूम, दिशा निर्देशन बोर्ड, ओवर हैण्ड टेंको की मरम्मत, रंगाई-पोताई, पम्प हाउस का मरम्मत, हैण्डपम्पो का रिबोर व नया अधिष्ठापन आदि कार्य तीव्र गति से चल रहा है। नगर पालिका विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयासरत है। डा. व्यासमुनि राय ने सरिता अग्रवाल के विकास कार्यों की सराहना करते हुए नगर पालिका के विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा की और जनता से 2019 की भूल को न दोहराने की अपील की। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, वरिष्ठ एडवोकेट समरप्रताप सिंह, रासबिहारी राय, दिनेश बिंद, अनंत सिंह अध्यक्ष विशिष्ठ बीटीसी सहित कई लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सुरेश बिंद, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, संतोष जायसवाल, विजय कुमार मुन्ना, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, अभिनव सिंह, निखिल राय, जावेद अहमद, सुधीर मिश्रा, गोरख सिंह, अमित सिंह, अरूण कुमार श्रीवास्तव, खुशबू वर्मा, हर्षित सिंह, गौरव श्रीवास्तव के अलावा सभासद/प्रतिनिधि दिग्विजय पासवान, अनिल वर्मा, संजय राम, कमलेश श्रीवास्तव, सुशील वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, अजय राय दारा, कुंवर बहादुर सिंह, विनोद कुशवाहा, कमलेश बिंद, नफीस, नन्हें, नेहाल अहमद के अतिरिक्त संतोष पाठक, बंटी श्रीवास्तव, अजय गुप्ता सोनू, शाश्वत सिंह, भानु केशरी, अनूप सिंह, आशीष श्रीवास्तव, चंचल सिंह, मुन्ना राम, सुखराम यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता रामप्यारे सिंह तथा संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार सुभाषचन्द्र ने किया। अंत में सभासद प्रतिनिधि रूपक तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

samvadkhabar

Recent Posts

दो तस्कर पकड़े गये, साढ़े तिरासी किलो गांजा बरामद

गाजीपुर। एसटीएफ लखनऊ की टीम व जंगीपुर पुलिस के साथ स्वाट टीम ने बुधवार की…

22 hours ago

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा,पांच गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने गुरुवार को पीजी कालेज चौराहे से दो दिन…

22 hours ago

किसान सम्मेलनः भारत अपने खुशबू से दुनिया में महक बिखेर सकता हैः वीरेंद्र सिंह

जमानियां (गाजीपुर)। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से गुरुवार को एक विद्यालय में अन्नदाता किसान…

22 hours ago

मानव श्रृंखला बनाकर छात्राओं ने दिया मतदान का संदेश

गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कालेज के सावित्रीबाई फुले सभागार में मतदाता जागरूकता युवा महोत्सव एवं…

22 hours ago

खाली पात्रों में जमा पानी हर हफ्ते करें खाली

गाजीपुर । सीएमओ कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर गोष्ठी में सीएमओ…

22 hours ago

आंशू सिंह का आर्मी मेडिकल कोर में नर्सिंग अधिकारी के पद पर चयन

रेवतीपुर (गाजीपुर)। मेदनीपुर गांव निवासी आंशू सिंह का चयन भारतीय थल सेना के एएमसी (…

3 days ago