राजनीति

महिला अपराध के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया

गाजीपुर। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) ने प्रदेश में हो रहे महिला अपराध के विरोध में शनिवार को सरजू पांडेय पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हए सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदर्शन कारी महिलाओ को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में महिला अपराधों की बाढ़ आई हुई है। प्रतिदिन किसी न किसी जिले में हत्या, बलात्कार की घटनाएं हो रही है। बच्चियां सबसे ज्यादा हिंसा का शिकार बनाई जा रही हैं और प्रशासन इसे रोक पाने में पूरी तरह से असफल साबित हो रहा है।

जिला सह सचिव मंजू गोंड ने कहा कि कन्नौज के एक गेस्ट हाउस के परिसर में एक बच्ची घायल अवस्था में मिली थी, जो कानपुर के रिजेंसी अस्पताल में भर्ती है, लेकिन शासन द्वारा कोई सहायता पीड़िता के परिवार को नहीं की गई और न ही इलाज की सरकार व प्रशासन ने कोई जिम्मेदारी उठाई। यही नहीं उस जघन्य अपराध को करने वाले अपराधी की पहचान के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। एपवा जिला उपाध्यक्ष सुकरा देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला अपराध रोकने में पूरी तरह असफल साबित हो चुका है। इसे अब बर्दास्त नहीं किया जा सकता है। प्रदर्शनकारियों ने मांग किया कि कन्नौज की पीड़िता का सरकारी खर्च पर इलाज सुनिश्चित कराया जाए, घटना के अपराधी की तत्काल गिरफ्तारी के साथ ही प्रदेश में महिला हिंसा पर रोक लगाने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन करते हुए इस तरह की समस्त घटनाओं की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाए व कन्नौज की पीड़िता के परिजनों की आर्थिक सहायता की जाए। धरना के अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सक्षम अधिकारी सौंपा गया। धरना को सुकरा देवी, रिंकू, सुमित्रा देवी, मुराही देवी सोनी देवी ने भी संबोधित किया।

samvadkhabar

Recent Posts

अब ऊंट पहाड़ के नीचे आ गया है समझ में आ जाएगाः सीएम मोहन यादव

गाजीपुर। लोकसभा गाज़ीपुर के भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में जंगीपुर के शेखपुर हनुमान…

3 hours ago

बैडमिंटन संघ ने किया जागरुक

गाजीपुर। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रविवार को नेहरू स्टेडियम के इंडोर हाल में बैडमिंटन…

3 hours ago

टेंपों से गिरकर महिला की मौत

रेवतीपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के साइतबांध गांव के पास ताडीघाट बारा नेशनल हाइवे पर रविवार…

3 hours ago

नुसरत अंसारी को चुनाव चिन्ह छड़ी

गाजीपुर। लोक सभा के लिए नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन न्यायालय कक्ष में हुआ।…

2 days ago

देश के विकास और सम्मान के प्रति समर्पित है भाजपा

सैदपुर (गाजीपुर)। लोकसभा गाजीपुर क्षेत्र के विधान सभा सैदपुर के गदनपुर, बहदिया, गोरखा, बहुरा, रामपुर…

2 days ago

आरपीएफ ने चोरी का सामान किया बरामद, एक गिरफ्तार

गाजीपुर। आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को रौजा ओवरव्रिज के नीचे एक कबाड़ बिनने वाले…

2 days ago