उत्तर प्रदेश

गर्बा धुन पर उत्साह के बीच महिलाओं ने किया डांडिया नृत्य

—जिले में पहली बार हुआ डांडिया नाइट्स का आयोजन

गाजीपुर। शनिवार की रात नगर के खजुरिया स्थित एक मैरेज हाल वृहद डांडिया कार्यक्रम डांडिया नाइट्स का आयोजन महिला विकास मंच द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में जिले से सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिले में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार होने से महिलाओं ने उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री डा. संगीता बलवंत ने दीप प्रज्वलित कर मां दुर्गा मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

महिला और बच्चियों ने गर्बा का धुन में डांडिया नृत्य का आनंद उठाया। इस दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। वह पूरी तरह से गर्बा धून पर नृत्य में मगन नजर आई। महिलाओं ने घंटों कार्यक्रम का आनंद उठाया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी रेनू यादव, उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, प्रख्यात महिला समाज सेवी अंजुला सेठ, महिला विकास मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन जयसवाल, महिला विकास मंच जिला अध्यक्ष मधु यादव, संयोजक आलमगीर राइनी, उपाध्यक्ष कंचन रावत, काउंसलर नीलम सिंह,

युवा अध्यक्ष हिमालय जयसवाल, युवा उपाध्यक्ष जयति जैन, महिला विकास मंच के महामंत्री अमित सिंह, उपाध्यक्ष डा. कृतिका जयसवाल, युवा उपसचिव रुचि सिंह, काउंसलर रिचा सिंह, उप सचिव संजीत कुमार जयसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज कुमार दुबे, सचिव राजेश जयसवाल, शीर्ष दीप शर्मा,

व्यापारी नेता गुड्डू केशरी, बब्लू जयसवाल पंकज दुबे, हिमालय जयसवाल, आलमगीर राइनी, दिगम्बर जैन, कंचन रावत, आदि मौजूद रहे। संचालन मिश्री लाल निषाद ने किया।

पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक अरुण कुमार सिंह ने महिला विकास मंच की जिला अध्यक्ष मधु यादव को बुके देकर बधाई देते हुए कार्यक्रम की प्रशंसा की।

samvadkhabar

Recent Posts

नुसरत अंसारी को चुनाव चिन्ह छड़ी

गाजीपुर। लोक सभा के लिए नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन न्यायालय कक्ष में हुआ।…

22 hours ago

देश के विकास और सम्मान के प्रति समर्पित है भाजपा

सैदपुर (गाजीपुर)। लोकसभा गाजीपुर क्षेत्र के विधान सभा सैदपुर के गदनपुर, बहदिया, गोरखा, बहुरा, रामपुर…

22 hours ago

आरपीएफ ने चोरी का सामान किया बरामद, एक गिरफ्तार

गाजीपुर। आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को रौजा ओवरव्रिज के नीचे एक कबाड़ बिनने वाले…

22 hours ago

दो तस्कर पकड़े गये, साढ़े तिरासी किलो गांजा बरामद

गाजीपुर। एसटीएफ लखनऊ की टीम व जंगीपुर पुलिस के साथ स्वाट टीम ने बुधवार की…

2 days ago

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा,पांच गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने गुरुवार को पीजी कालेज चौराहे से दो दिन…

2 days ago

किसान सम्मेलनः भारत अपने खुशबू से दुनिया में महक बिखेर सकता हैः वीरेंद्र सिंह

जमानियां (गाजीपुर)। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से गुरुवार को एक विद्यालय में अन्नदाता किसान…

2 days ago