प्राप्त हुए 275 शिकायती पत्र और निस्तारण सिर्फ 38 का

 प्राप्त हुए 275 शिकायती पत्र और निस्तारण सिर्फ 38 का

—जिले की सातों तहसीलों पर आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिले के सातों तहसीलों पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 275 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। इसमें 38 का मौके पर निस्तारण किया गया।
मुख्य तहसील दिवस का आयोजन कासिमाबाद तहसील में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। इसमें विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 119 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें 13 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी क्रम में मुहम्मदाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 22 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें 01 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके आलावा जमानिया तहसील में 17 में 02, सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 43 में 03, सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 16 में 03, सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 में 12 एवं जखनिया तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न मामलों से संबंधित 32 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराएं। उन्होंने लेखपालो को जमीनी विवाद, पत्थर गडढ़ी, चकरोड, पैमाइश से संबंधित प्रकरणों में एक अभियान चलाते हुए पूरी निष्पक्षता के साथ निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। इस अवसर पर डीएफओ, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद एवं तहसीलदार कासिमाबाद सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page