स्वच्छ छवि के ईमानदार राजनेता थे कल्याण सिंहःभानूप्रताप सिंह

 स्वच्छ छवि के ईमानदार राजनेता थे कल्याण सिंहःभानूप्रताप सिंह

—भाजपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के अग्रदूत, कुशल राजनेता पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि बाबू जी कल्याण सिंह एक कुशल प्रशासक एवं उच्चकोटि मानक के स्वच्छ छवि के ईमानदार राजनेता थे।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से श्रीराम चंद्र जी के नाम के साथ हनुमान जी का नाम स्मरण में आता है, उसी प्रकार अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर के नाम और स्मरण के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी का नाम अमर स्मरणीय हो गया है। सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण आंदोलन के जननायक कल्याण सिंह जी विराट व्यक्तित्व के धनी थे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि कल्याण सिंह जी उच्च आदर्शों के महान राजनितिज्ञ थे, जिन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्य, सिद्धांत एवं विचारों से जन-जन को अवगत कराया और भारतीय जनता पार्टी को ऊंचाई प्रदान की।

अन्य वक्ताओं ने कल्याण सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल की सराहना करते हुए उनकों कुशल प्रशासक बताया और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए उनके महत्वपूर्ण कार्यों से जोड़ा और प्रदेश के इतिहास में उस दौर का स्वर्णिम काल बताया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री रामतेज पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष वृजेंद्र राय, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर,अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री लालजी गौड़, ओमप्रकाश गुप्ता, नरेंद्र सिंह, विनोद अग्रवाल, व्यासमुनि राय, बालकृष्ण त्रिवेदी, रामनरेश कुशवाहा, जितेंद्रनाथ पांडेय, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, ओमप्रकाश राम, विपिन सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अखिलेश राय, रुद्रा पांडेय, हरेंदर यादव, सुरेश बिंद, मनोज बिंद, विनीत शर्मा, सुमित तिवारी, पूनम मौर्या, शीला सोनकर, माया सिंह, कंचन गिरी, किरण सिंह, राकेश यादव, हरिओम सिंह, विरेंद्र चौहान, अजीत सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%98%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9-762x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B8%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9-692x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page