उत्तर प्रदेश

संघर्षपूर्ण मुकाबले में विनोद पांडेय ने मारी बाजी

—गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। संघर्षपूर्ण मुकाबलें में विनोद पांडेय अध्यक्ष, देवव्रत विश्वकर्मा महामंत्री, उपाध्यक्ष पद वरिष्ठ पद पर अभिषेक कुमार सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवेश कुमार पांडेय निर्वाचित हुए।

चुनाव अधिकारियों के निर्देशन में सम्मानित सदस्यों के सहयोग से चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। चुनावोपरान्त हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पाण्डेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सूर्यवीर सिंह को 02 मतों से पराजित किया। मतगणना के अनुसार विनोद कुमार पांडेय को 39 मत तथा सूर्यवीर सिंह को 37 मत प्राप्त हुए।

उपाध्यक्ष के दो पदों पर हुई मतगणना में अभिषेक कुमार सिंह को 53 मत, शिव प्रताप तिवारी भोलू को 42 मत तथा शिवेश कुमार पाण्डेय पंकज को 48 मत मिले। प्राप्त मतों के आधार पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक कुमार सिंह तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवेश कुमार पाण्डेय को विजयी घोषित किया गया। इसी प्रकार महामंत्री पद के लिए हुई मतगणना के अनुसार देवव्रत विश्वकर्मा को 43 मत तथा पवन कुमार श्रीवास्तव को 33 मत प्राप्त हुए। प्राप्त मतों के आधार पर देवव्रत विश्वकर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन कुमार श्रीवास्तव को 10 मतों से मात दी।

कोषाध्यक्ष पद पर मात्र एक उम्मीदवार इंद्रासन यादव रहे, जो निर्विरोध विजयी घोषित किए गए। एसोसिएशन के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न चुनाव में चुनाव अधिकारी डा. ए.के. राय, आशुतोष त्रिपाठी, दुर्विजय सिंह तथा शिवकुमार ने अपनी भूमिका का निर्वहन सुचारू रूप से किया। चुनाव सकुशल संपन्न होने पर संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने चुनाव अधिकारियों सहित सभी पदाधिकारियों व सम्मानित सदस्यों को उनके सहयोग के लिए आभार ज्ञापित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

samvadkhabar

Recent Posts

नुसरत अंसारी को चुनाव चिन्ह छड़ी

गाजीपुर। लोक सभा के लिए नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन न्यायालय कक्ष में हुआ।…

1 day ago

देश के विकास और सम्मान के प्रति समर्पित है भाजपा

सैदपुर (गाजीपुर)। लोकसभा गाजीपुर क्षेत्र के विधान सभा सैदपुर के गदनपुर, बहदिया, गोरखा, बहुरा, रामपुर…

1 day ago

आरपीएफ ने चोरी का सामान किया बरामद, एक गिरफ्तार

गाजीपुर। आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को रौजा ओवरव्रिज के नीचे एक कबाड़ बिनने वाले…

1 day ago

दो तस्कर पकड़े गये, साढ़े तिरासी किलो गांजा बरामद

गाजीपुर। एसटीएफ लखनऊ की टीम व जंगीपुर पुलिस के साथ स्वाट टीम ने बुधवार की…

2 days ago

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा,पांच गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने गुरुवार को पीजी कालेज चौराहे से दो दिन…

2 days ago

किसान सम्मेलनः भारत अपने खुशबू से दुनिया में महक बिखेर सकता हैः वीरेंद्र सिंह

जमानियां (गाजीपुर)। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से गुरुवार को एक विद्यालय में अन्नदाता किसान…

2 days ago