गांजा के साथ गिरफ्तार किया

 गांजा के साथ गिरफ्तार किया

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान क्षेत्र के अदिलाबाद तिराहा के पास एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से गांजा बरामद किया। अभियुक्त का चालान कर दिया।
मालूम हो कि एसपी रोहन पी बोत्रे के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव हमराह के साथ रात में गश्त पर थे। अदिलाबाद चौराहा पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उपनिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर बिरनों थाना क्षेत्र के गुलाल सराय निवासी दिलमोहन राठौर है। लिखा-पढ़ी के बाद अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक के साथ कांस्टेबल शुभम सिंह और कांस्टेबल अरविन्द कुमार सिंह शामिल थे।

You cannot copy content of this page