कांग्रेस पार्टी है बीजेपी का एकमात्र विकल्पःसुनील राम

 कांग्रेस पार्टी है बीजेपी का एकमात्र विकल्पःसुनील राम

गाजीपुर। कासिमाबाद ब्लाक के सीदऊट ग्राम पंचायत में चौपाल के माध्यम से लोगों के बीच में भाजपा सरकार में बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी पर चर्चा की गई। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बीजेपी का विकल्प एकमात्र कांग्रेस पार्टी है। जब तक सत्ता में कांग्रेस पार्टी नहीं आएगी, इसी तरह महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी बढ़ती रहेगी। गरीब और गरीब होता जा रहा है और पूंजीपति और पूंजीपति होता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज खाने की वस्तुओं पर भी जीएसटी बीजेपी सरकार ने लगा दिया है। आटा, चावल, दाल, दूध,दही, छाछ जो रोजमर्रा की चीज है, उस पर भी जीएसटी लगाकर यह सरकार गरीबों के थाली से भोजन छीनना चाहती है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर का दाम आसमान छू रहा है और बीजेपी सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद मस्ती फरमा रहे हैं। विधायक निधि का दुरुपयोग हो रहा है। कहीं धरातल पर काम नहीं हो रहा है। गड्ढा मुक्त का नारा देने वाली सरकार में आज हर सड़कों में गड्ढा ही गड्ढा है। पर्याप्त बारिश न होने के कारण गाजीपुर का किसान सूखा से झेल रहा है। गाजीपुर जनपद को सूखा घोषित कर देना चाहिए। गाजीपुर जनपद में दो मिले बंद पड़ी है। भाजपा की प्रदेश और केंद्र में सरकार है। सरकारों को बहादुरगंज सलामतपुर की कताई मिल, नंदगंज की चीनी मिल इनको तुरंत चालू कर देना चाहिए ताकि जो बेरोजगार लोग हैं, उनको रोजगार मुहैया हो सके। जिला महासचिव सतीश उपाध्याय ने कहा कि हम चुप नहीं बैठेंगे। जब तक देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बना लेंगे, तब तक हम कार्यकर्ता ग्राम पंचायत में बूथ स्तर तक लोगों के बीच जाकर संगठन को मजबूत करते हुए भाजपा सरकार की काली करतूत को जनता के सामने बताएंगे, क्योंकि कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा है और जनता के सुख-दुख में हमेशा खड़ी रही है। हमारी नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हमेशा जनता की आवाज को बुलंद किया है। गरीबों की लड़ाई को लड़ते आ रहे हैं और आगे भी लड़ेंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी जहुराबाद ज्ञान प्रकाश सिंह, आयोजक आरटीआई के चेयरमैन विभूति राम, कांग्रेस नेता शेषनाथ दुबे, संजय सिंह, मोहम्मद सैफ अली, मुन्ना राम, महातम राम, सतेंदर राम, साहब राम, जितेंद्र राम, कृष्ण कुमार, मनोज राम, देवनंदन, बेचन राजभर, नाथूराम, मुनीम कुमार, राम जन्म राम आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page