उत्तर प्रदेश

देश भक्ति नारों के बीच निकाली गई तिरंगा यात्रा

—नगरपालिका, आदर्श बौद्ध इंटर कालेज और कम्पोजिट विद्यालय द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

गाजीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत के जिले में विभिन्न स्कूल-कालेजों, राजनीतिक दलों सहित अन्य देश प्रेमियों द्वारा लगातार तिरंगा यात्रा निकालने का क्रम जारी है। इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में जोश दिखाई दे रहा है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में तिरंगा लहराता दिखाई दे रहा है।

तिरंगा यात्रा में शामिल लोग देशभक्ति के जोश से लबरेज दिखाई दे रहे हैं। दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए भारत माता की जय आदि नारों की गूंज सुनाई दे रही है। गुरुवार को नगरपालिका की तरफ से लंका मैदान से जोश और उत्साह के बीच तिरंगा यात्रा निकाली गई।

विभिन्न मार्गों से होता हुआ यह कचहरी स्थित रायफल परिसर में पहुंचकर समाप्त हुआ। यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय सहित अन्य देशभक्ति नारे लगाते चल रहे थे।

यात्रा में नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, उनके प्रतिनिधि और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, ईओ लालचंद सरोज, संजीव सिंह बंटी, संतोष वर्मा, विजयशंकर वर्मा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

आदर्श बौद्ध इंटर कालेज छावनी लाइन द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सदर सीओ गौरव सिंह और डीआईओएस ने हरी झंडी दिखालकर कालेज परिसर से यात्रा को रवाना किया। यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लिए झंडा ऊंचा रहे हमारा, भारत माता की जय आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।

पुलिस लाइन, गोराबाजार, पीरनगर होते हुए यात्रा कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में प्रधानाचार्य डा.सुरेश पांडेय, पप्पू सिंह सहित सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

भीमापार संवाददाता के अनुसार शिक्षा क्षेत्र सादात के कम्पोजिट विद्यालय जगदीशपुर के बच्चों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जगदीशपुर गांव में जोश-खरोश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह द्वारा किया गया। यात्रा में शामिल बच्चों तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति नारा लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया।

इस दौरान बच्चे हर घर पर तिरंगा लगाने की अपील कर रहे थे। स्कूल परिसर से निकाली यात्रागांव से होते हुए पुनः स्कूल पर आकर समाप्त हुई। वहीं शासन के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के 75वीं वर्षगांठ पर बच्चों में मध्याह्न भोजन के अलावा हलुआ का वितरण किया गया। इस मौके पर विद्यालय के विनय कुमार यादव, सतिराम राम, सोनू खरवार, बुद्धू राम, जैनब रहमान, अनीता यादव, चंदा देवी, गीता देवी आदि उपस्थित रहे।

samvadkhabar

Recent Posts

घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं को जागरूक करेगा डाक विभागः कृष्ण कुमार यादव

गाजीपुर। डाकिया डाक लाया, डाकिया बैंक लाया और अब डाकिया देश में लोकतंत्र को सुदृढ़…

1 day ago

अशिक्षित पसमांदा के लोगों को पता ही नहीं चल पाता कि उन पर अत्याचार हो रहा हैः मो. कैफ

गाजीपुर। शहर के आलमपट्टी स्थित ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज जिला पसमांदा समाज की बैठक…

1 day ago

गर्भ धारण करने के बाद कुछ जांच नितांत आवश्यक हैः डा. सुरभि राय

गाजीपुर। गर्भवती महिलाओं में जांच को लेकर उदासीनता है। इसमें उन महिलाओं का कोई दोष…

1 day ago

संगोष्ठी- भारत ने दस साल में जो विकास किया वह साठ साल में नहीं हुआः मनोज सिन्हा

रेवतीपुर (गाजीपुर)। ढढनी स्थित चंडी माता मन्दिर परिसर में रविवार को भारतीयता की अवधारणा कुबेर…

1 day ago

गंगा नहाते समय युवती डूबी

भांवरकोल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के सामने शुक्रवार को गंगा में नहाते समय गहरे…

3 days ago

डीएम ने किया नामांकन स्थल का निरीक्षण

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी कार्यो को सुचारू ढंग से सम्पन्न कराये…

3 days ago