Wednesday, July 22, 2026

Top 5 This Week

spot_img

हरी झंडी दिखा कर जागरुकता रैली को रवाना किया

गाजीपुर। समर्पण संस्था शास्त्री नगर की ओर से मंगलवार को राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र फ़तेउल्लाहपुर के दिव्यांग बच्चों ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली । रैली को भू राजस्व अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह जागरुकता रैली शास्त्री नगर, डीएम. आवास, पीर नगर होते हुए विकास भवन परिसर पहुंचा। रैली में दिव्यांग बच्चों ने पोस्टर, बैनर के साथ शिक्षा संबंधी नारे लगाते हुए पैदल चल रहे थे। रैली का नेतृत्व संस्था संरक्षिका सविता सिंह कर रही थी। रैली का शुभारंभ करते हुए अपर जिला अधिकारी ने बताया कि ये संस्था जो ऐसा काम आज की है उससे शिक्षा में बहुत बल तो मिलेगा ही लेकिन सामान्य लोग को ये प्रेरणा मिलनी चाहिए। जो अपने बच्चों को शिक्षा से दूर किए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा है कि ये बच्चे दिव्यांग जरूर है लेकिन इनके अंदर जो प्रतिभा छिपी हुई है । संस्था के किए गए ऐसे प्रयास से छिपी हुई प्रतिभा में निखार आया है। उन्होंने कहा कि इस संस्था में जो भी इन दिव्यांग बच्चों को मेरी जरुरत होगी हम उन जरूरत को पूरा करने में भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे। रैली में प्रधानाचार्य अमरनाथ ,चन्दन कुमार, घूरहु , रूपेश सिंह, सर्वेश कुमार यादव, मनोज कुमार, नरेश शशि कांत वर्मा, प्रभुनाथ ,अजय कुमार, रविन्द्र ,अशोक कुमार यादव, अजीत कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, जालन्धर, अफजाल खान, प्रभात कुमार , लक्ष्मी वर्मा, रागिनी सिंह, नाजिया बेगम, सुमित्रा सिंह, लालसा यादव, आदि लोग शामिल थे।

Popular Articles