Wednesday, July 22, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अठहठा संपर्क मार्ग बना गड्ढा

सेवराई (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के मोहम्मदाबाद विधानसभा अंतर्गत अठहठा गांव को जाने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 200 से अधिक बड़े-छोटे गड्ढे हो जाने से आवागमन जोखिम भरा बन गया है। सड़क की जर्जर हालत के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसों की आशंका और बढ़ जाती है।ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई।

Popular Articles