
गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में तहसील सभागार में हुआ। जिसमें 139 प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 06 का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार कुल 613 शिकायत मिले ।जिसमें मौके पर 55 प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 59 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें 04 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 73 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें से 04 का निस्तारण किया गया। जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 53 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 123 प्रार्थना प्राप्त हुए. जिसमें 12 निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 57 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें 05 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 109 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें 19 का निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शहर राकेश मिश्रा, उपजिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।




