
गाजीपुर।रोटरी क्लब का 72वां और इनरव्हील क्लब का 35वां संयुक्त पदग्रहण समारोह हुआ। जिसमें पहली बार महिला अध्यक्ष बनीं रोटेरियन विनीता सिंह और सचिव सुमन सर्राफ। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने नवपदाधिकारियों को शपथ दिलाई, रोटरी पिन पहनकर मानद सदस्य बनीं और महिला नेतृत्व की सराहना की।रोटरी क्लब के 72 वर्ष के इतिहास में पहली बार महिला अध्यक्ष के रूप में विनीता सिंह ने कार्यभार संभाला, जबकि इनरव्हील क्लब की नई अध्यक्ष डॉ. नामिषा जायसवाल बनीं। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने रोटरी क्लब की नई अध्यक्ष रो. विनीता सिंह एवं सचिव रो. सुमन सर्राफ तथा इनरव्हील क्लब की नई अध्यक्ष डॉ. नामिषा जायसवाल को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।समारोह में रोटरी क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष रो. बरुन कुमार अग्रवाल और सचिव रो. अरविंद कुमार शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए सामाजिक एवं सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट सहयोग देने वाले क्लब सदस्यों, चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं सहयोगी संस्थाओं को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. संगीता बलवंत एवं उनके पति डॉ. अवधेश कुमार ने लोगों को रोटरी पिन पहनाकर क्लब की सदस्यता भी प्रदान की। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि “रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं।

रोटरी क्लब के 72 वर्षों के इतिहास में महिला नेतृत्व का चयन नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और रोटरी परिवार ने उन्हें नेतृत्व देकर एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस मौके पर रो. संजीव सिंह, रो. असित सेठ, रो. विनय, डॉ अवधेश बिंद, रो. अजय सर्राफ, रो. रवि केडिया, रो. जिशान, रो.संजुम नसीर, रो. मंजू सेठ, रो.श्रवण सिंह, रो. संतोष वर्मा, रो. ओमनारायण सैनी, डॉ. जेएस राय, डॉ. संजय राय, डॉ. शिवम राय, रवि केडिया इत्यादि रोटरी सदस्यों के बड़ी संख्या में इनरव्हील क्लब की सदस्याएं, सामाज के विभिन्न वर्गों के लोग और नगरवासी उपस्थित रहे। संचालन डॉ यूसी राय ने किया।




