हैंड ग्रेनेड मामले से जुड़े तीन इनामियां गिरफ्तार

 हैंड ग्रेनेड मामले से जुड़े तीन इनामियां गिरफ्तार

गाजीपुर। करंडा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम को को रविवार को बड़ी सफलता मिली। उसने क्षेत्र के बासूचक हाल्ट के पास हैंड ग्रैनेड बरामदगी मामले से जुड़े 20-20 हजार के तीन इनमानियां अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। लिखा-पढ़ी के बाद संबंधित धाराओं से उनका चालान कर दिया।
मालूम हो कि एसपी रोहन पी बोत्रे के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में करंडा थाना थानध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानंद राय पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय टीम के साथ मिल गए। अपराध और अपराधियों के संबंध में बातचीत होने लगी। इसी बीच मुखबिर की सचूना पर पुलिस टीम ने भोर में करीब चार बजे क्षेत्र के बासूचक हाल्ट के पास से हैंड ग्रेनेड बरामदी मामले से संबंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानंद राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में स्थानीय क्षेत्र के बंदी पट्टी निवासी अरविंद राजभर, बृजभार उर्फ बृभान निषाद और विल्वर का पुरा निवासी रोहित निषाद शामिल है। उन्होंने बताया कि बीते 23 जुलाई को एसटीएफ लखनऊ द्वारा छह अभियुक्तों को गिफ्तार किया गया था। उसके पास के दो हैंड ग्रेनेड बरामद बरामद किया गया था। इस मामले में स्थानीय थाना में नौ लोगों के खिलाफ एसटीएफ द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। इस मामले में वांछित गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों पुलिस द्वारा 20-20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम ने प्रभारी निरीक्षक और क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक के साथ उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक, स्वाट टीम के उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल सुजीत कुमार सिंह, कांस्टेबल चन्द्रदेव, कांस्टेबल अश्वनी कुशवाहा, कांस्टेबल राकेश राव, कांस्टेबल आजाद हिन्द, कांस्टेबल अंगद सिंह, कांस्टेबल आशुतोष सिंह, कांस्टेबल चन्दनमणि त्रिपाठी, कांस्टेबल विकास श्रीवास्तव, कांस्टेबल अजय प्रसाद और कांस्टेबल सूरज कुमार शामिल थे।

You cannot copy content of this page