ब्राह्मणों के लिए किया गया भंडारा का आयोजन

 ब्राह्मणों के लिए किया गया भंडारा का आयोजन

भांवरकोल (गाजीपुर)। क्षेत्र के कनुवान ग्राम में स्थित ग्रामीणों के आस्था एवं विश्वास का केंद्र बाबा भोलेनाथ शिव मंदिर पर हर साल की भांति इस साल भी अखंड रामायण पाठ के बाद ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया। सैकड़ों भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। बाबा भोलेनाथ शिव मंदिर पर इस वर्ष मुख्य यजमान की भूमिका ब्राह्मण समाज के महासचिव पंडित ब्रह्मानंद पांडेय ने निभाई। कथा कर्मकांड के विद्वान पंडित परशुराम उपाध्याय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद ग्रामवासियों के सहयोग से अखंड रामायण पाठ कराया। दूसरे दिन अखंड रामायण पाठ समापन होने के बाद शिव मंदिर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद हवन यज्ञ कर ब्राह्मणों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्राह्मण समाज और गांव के लोगों का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page