Saturday, August 8, 2026

Top 5 This Week

spot_img

तेज आंधी व बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

भीमापार गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।जगदीशपुर निवासी पन्ना लाल (55) की पुत्री करीना की शादी थी। शुक्रवार को बारात आई थी। शनिवार की सुबह पुत्री करीना की विदाई कर पिता पन्नालाल बारात ठहरने के लिए लगे टेन्ट और सब सामान समेट रहे थे । स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक मौसम बदल गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बाहर पड़े सामान को हटाने के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।पत्नी गीता और पुत्र विशाल व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि पन्ना लाल खेती और पशुपालन के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके असामयिक निधन से परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष के तहत आर्थिक सहायता देने की मांग की है। गांव में इस दुखद घटना के बाद मातम का माहौल है और लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। चौकी इंचार्ज भीमापार रविन्द्र कुमार ने बताया की आकाशीय बिजली से मौत हुई है। शव को कब्जे मे लिया गया है।

Popular Articles