
गाजीपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जहुराबाद में सम्पर्क कर जन संवाद किया। उन्होने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने सुशासन, विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। आज भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र सेवा, अंत्योदय और सबका साथ-सबका विकास की भावना को साकार करते हुए विकास की नई गाथा लिखी गई है। जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है और इसी विश्वास के बल पर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह, जितेन्द्र नाथ पांडेय, मयंक राय, शशि प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।




