
भांवरकोल (गाजीपुर) | जिला अधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को योग सप्ताह कार्यक्रम के तहत योग प्रशिक्षक पशु चिकित्सा अधिकारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में ब्लॉक कर्मचारियों के साथ कृष्णानंद स्मृति हाल में योग किया गया।गौरतलब है कि भारत योग की जन्मभूमि है| इसका डंका पूरे विश्व में बज रहा है| दुनिया के हर देश में योग की चर्चा है। भारतीय संस्कृति संसार की सबसे पुरानी संस्कृतियों में से एक है। अभ्यास के दौरान वृक्षासन, चक्रासन, सूर्य आसन ,त्रिकोणासन, हलासन, एवं भद्रासन, भुजंगासन व कपालभाति, आदि आसन का अभ्यास जोश व उत्साह पूर्वक किया गया । प्रशिक्षक डॉक्टर अमित कुमार ने बताया कि योग ऐसी साधना है जो मन मस्तिष्क को संतुलित रखती है और सभी को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के पहल पर संयुक्त राष्ट्र सभा में 177 देश की स्वीकृति के बाद ही इसे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया है। इसलिए यह हमारे लिए आत्म गौरव और सम्मान का विषय है।योगाभ्यास के दौरान एडीओ पंचायत अजय कुमार मिश्रा, समाज कल्याण संतोष कुमार कुशवाहा, ग्राम पंचायत अधिकारी सूर्यभान राय, पंकज त्रिपाठी, शिवाजी पटेल, नीतू सिंह, परवेज अली, रवि यादव, तथा रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष सुधीर राय तथा विपुल श्रीवास्तव ,वीर बहादुर ,विनोद यादव, पंकज यादव ,जितेंद्र राम आदि कर्मचारी गण उपस्थित रहे।




