
बिरनो (गाजीपुर)। ब्लाक के सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में पशु चिकित्साधिकारी गुरुदेव मौर्य ने भीषण गर्मी के दौरान पशुओं को होने वाली समस्याओं तथा उनके बचाव एवं उपचार संबंधी उपायों की जानकारी दी। कृषि विभाग के एडीओ विजय कुमार ने किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान की जानकारी दी ।स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि अरुण कुमार ने विभाग की नई योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर ऊर्जा योजनाओं एवं स्वयं सहायता समूहों से संबंधित विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की। ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह एवं खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कस्तुभ मणि पाठक ने विकास कार्यों में सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही दिवंगत ग्राम प्रधान जगनारायण के परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर गुरुदेव मौर्य, विजय कुमार, मन्नू सिंह, सुभाष गुप्त, लल्लन सिं,ह पप्पू यादव, शैलेंद्र कुशवाहा, विनोद पटेल, प्रमोद कुशवाहा, सतपाल कुशवाहा, जीवा गुप्ता, मनोज राजभर, राजू कुशवाहा, जयशंकर कुशवाहा, नागेंद्र कुशवाहा, मेवा यादव, पिंटू मिश्रा सहित ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत व अधिकारी उपस्थित रहे। संचालन कार्यवाहक ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष लल्लन सिंह ने किया।




