Tuesday, June 9, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सराहनीयः साथियों ने बचायी बिमार चालक की जान

गाजीपुर। मानवता और सामाजिक एकता की मिसाल पेश करते हुए ड्राइवर महासंगठन के सदस्यों ने अपने गंभीर रूप से बीमार साथी चालक की सहायता के लिए रक्तदान किया। संगठन के सदस्य मंगलवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे और रक्तदान कर साथी चालक की जान बचाने में सहयोग किया।जानकारी के अनुसार भांवरकोल निवासी चालक जितेंद्र चौरसिया की तबीयत अचानक गंभीर हो गई, जिसके चलते उन्हें तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। इसकी सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और रक्तदान कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया।संगठन के उपाध्यक्ष अशोक राजभर ने बताया कि संगठन का उद्देश्य केवल चालक हितों की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में अपने साथियों के साथ खड़ा रहना भी है। उन्होंने कहा कि जैसे ही जितेंद्र चौरसिया को रक्त की आवश्यकता होने की जानकारी मिली, संगठन के सदस्य तत्काल सक्रिय हो गए और रक्तदान के लिए आगे आए।उन्होंने बताया कि संगठन के सदस्य धर्मेंद्र यादव की पुत्रियां आकांक्षा यादव एवं आंचल यादव तथा उनकी पत्नी कुसुम देवी ने भी रक्तदान के लिए तत्परता दिखाई, जो समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।जिला सचिव कैलाश यादव ने कहा कि संगठन अपने प्रत्येक सारथी भाई के सुख-दुख में सहभागी है और किसी भी सदस्य के बीमार होने अथवा आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनोद यादव, उपाध्यक्ष अशोक राजभर, कोषाध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा, जिला सचिव कैलाश यादव, उप सचिव एजाज खान, धर्मेंद्र यादव, नीरज कुमार, लाल यादव, प्रदीप यादव, अब्दुल, अल्केश यादव, मनीष कुमार, आकांक्षा यादव, आंचल यादव एवं कुसुम यादव सहित संगठन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Popular Articles