Tuesday, June 9, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सचिव ने वृद्धाश्रम और जिला जेल का किया निरीक्षण

गाजीपुर।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में नौ जून को पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ,सचिव नीरज गोंड ने वृद्धाश्रम लंगड़पुर छावनी लाईन व जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम की पूर्णतयाः जानकारी ली तथा परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छ पानी व मीनू के अनुसार भोजन एवं कपडे़ तथा समुचित प्रबंध के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए दिशा-निर्देश दिये । वृद्धाश्रम में पुरूष और महिला दोनों रहते है। वृद्धाश्रम की देख-रेख के लिए सीसीटीवी कैमरा एवं विश्राम के लिए पंखा, कुर्सी, टेबल, चौकी आदि की उचित व्यवस्था पाई गयी। यहां मीनू के अनुसार उनको सप्ताहिक सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता व रात्रि का भोजन के बारे बताया गया। सचिव ने बंदियों से कारागारों में स्थित मुलाकाती स्थल पर लीगल एड हेल्प डेस्क की स्थापना से संबंधित लाभ, निःशुल्क अधिवक्ता, जेल अपील व अन्य समस्याएं पूछी गयी। बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में जानकारी दी गयी तथा बंदियों के सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन व सायं के भोजन के संबंध में उचित दिशा-निर्देश दिया गया।सचिव ने जेल के बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया। सचिव द्वारा बीमार बंदियो के संबंध में कारापाल एवं चिकित्सक को उचित निर्देश दिया गया तथा कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। इस अवसर पर कारागार के पदाधिकारीगण एवं लीगल एड डिफेंस काउन्सिल गाजीपुर उपस्थित रहे।

Popular Articles