
दिलदारनगर (गाजीपुर) । रेलवे फाटक पर रुकिए,देखिए तब जाइये क्योंकि जिंदगी अनमोल है। इसका मोल समझे।थोड़ी से लापरवाही मृत्यु का कारण व जिंदगी भर के लिए दुख पहुंचा सकती है। मंगलवार को अंतराष्ट्रीय लेबल क्रासिंग दिवस पर कस्बा के बाजार स्थित 86 बीटी रेल फाटक पर जागरूकता रैली निकाल कर एवं पंपलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया।यह अभियान पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी प्रेम रंजन के निर्देश पर हुआ।यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आवागमन के समय फाटक बन्द रहने पर बाइक सवार व अन्य वाहन चालक रुक कर ट्रेनों के जाने के बाद रेल फाटक पार करें। कान में इयरफोन व मोबाईल तथा म्यूजिक सिस्टम प्रयोग न करे। इसके अलावा ऐसे फाटक जहाँ कोई गेटमैन नहीं है तो सावधानी पूर्वक दोनों तरफ ट्रेनों को देखकर रेल फाटक पार करे। रेल फाटक से जान जोखिम में डालकर फाटक पार करना दंडनीय अपराध है। समय को बचाने के लिये अपने को दुर्घटना की ओर न धकेले क्योंकि थोड़ी लापरवाही जिंदगी भर के लिए दुख पहुंचा सकती है।इस मौके पर आरपीएफ के उप निरीक्षक राजीव कुमार, अरविंद कुमार, मोहम्मद अरमान, राम जनम राम, राजेश कुमार सहित अन्य रेल कर्मी मौजूद रहे।




