Tuesday, June 9, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मेरे कार्यकर्ता बहुत ही मजबूत और साहसी हैंः डा. वीरेंद्र यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई। विधायक डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने कहा कि हमें अपने संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। मेरे कार्यकर्ता बहुत ही मजबूत और साहसी हैं। वह बूथ पर मजबूती से हर वोटर को जागरूक करके पीडीए समाज को बहुमत दिलाने का काम करेंगे ।हमारा हक अधिकार पीडीए में ही है।,विधायक ने कहा कि प्रदेश की बातें छोड़ दे बस हमारे गाजीपुर की हालत देख ले आज गाजीपुर की हालात बद् से बत्तर हो गई है। उन्होने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री ने हर विधानसभा को पांच-पांच करोड़  का काम देने का वादा किया था जो सत्ता पक्ष के विधायकों को तो मिला लेकिन विपक्ष के विधायकों को नहीं मिल पाया।भाजपा राज में करप्शन चरम पर है और सरकार केवल हिंदू मुस्लिम करने में लगी हुई है। पूर्व राज्य मंत्री रमाशंकर राजभर ने कहा कि हे  समाजवादी सिपहियों आप उठो और हर घर- घर हर जन-जन तक पीडीए को पहुंचाने का काम करो। जिससे आने वाला 2027  पीडीए सरकार के नाम से जाना जाए, और हर पीडीए के लोगों को हक अधिकार सम्मान मिल सके। जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर ने कहां की बस हम अपना एक-एक वोट बचाने में कामयाब हो जाए और हर समाज को जोड़कर पीडीए के सपने को साकार बना सके। तभी हम और हमारा समाज आगे बढ़ पाएगा। राजभर ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर जो पंचायती राज मंत्री बनकर बैठे हुए हैं वह हमारे समाज को हमेशा ठगने का काम किए हैं। कहा कि राजभर समाज भी पीडीए का हिस्सा है। उसे जब भी आरक्षण मिलेगा तो वह पीडीए समाज में ही मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने आए हुए सभी नेता कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, का आभार प्रकट किया।बैठक में राकेश खरवार, राम प्रकाश यादव ,ओम प्रकाश यादव,  महिला जिला अध्यक्ष विभा पाल,महिला विधानसभा अध्यक्ष सुनीता यादव, सचिन कुशवाहा ,उमाशंकर यादव, दारा यादव ब्लॉक अध्यक्ष, रामरति यादव, मारकंडेय यादव , धर्मेंद्र कुशवाहा,विजय राजभर पूर्व प्रधान राधे यादव, वीर बहादुर यादव ,पवन यादव ,रामविलास यादव ,इत्यादि लोग उपस्थित रहे संचालन मीडिया के प्रभारी सुनील यादव सोनू ने किया।

Popular Articles