फिर गरजी पुलिस की बंदूक, एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

 फिर गरजी पुलिस की बंदूक, एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

—एक्शन में पुलिसः11 दिनों में हुए तीन मुठभेड़ में तीन बदमाश हो चुके है घायल

गाजीपुर। पुलिस कप्तान रोहन पी बोत्रे के निर्देशन में जिला पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड पर दिखाई दे रही है। शायद यही कारण है कि 11 दिनों में हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से तीन बदमाश घायल हो चुके है। तीसरी मुठभेड़ रविवार की रात दुल्लहपुर थाना इलाके में हुई। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर फायर झोंकते हुए भाग रहे बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग किया। गोली से एक बदमाश के पैर में लगी। घायलवास्था में पुलिस ने इनामियां बदमाश को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। सूचना पर रात में ही पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली।

मालूम हो कि बीते 18 जुलाई की देर शाम दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मुलेठी मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा लूट की नियत की पिकअप वाहन का चाभी निकाल लिया था। चालक और खलासी के विरोध करने पर एक बदमाश ने फायर कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज छानबीन शुरु करते हुए एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जंगीपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर निवासी रणजीत सिंह उर्फ गोलू तथा भांवरकोल थाना के वीरपुर निवासी अनुज पाठक उर्फ चीकू का नाम भी प्रकाश में आया था। पुलिस लगातार इनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी क्रम में शनिवार की रात दुल्लहपुर थाना पुलिस स्वाट टीम के साथ अमारी रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच जलालाबाद की तरफ से एक अपाचे बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पास आने पर जैसे ही पुलिस टार्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया, बाइक सवार पुलिस टीम पर फायर करते हुए हंसराजपुर की तरफ भागने लगे। कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग शुरु करा दिया। भाग रहे बदमाश कुछ आगे आगे जाकर धामूपुर की तरफ जैसे ही मुड़े, बाइक की रफ्तार तेज होने से गिर पड़े और बाइक छोड़कर फायरिंग करते हुए भागने लगे। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया गया, जो एक बदमाश के पैर में गोली, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि घायल गिरफ्तार बदमाश जंगीपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर निवासी रणजीत सिंह उर्फ गोलू है। यह 25 हजार का पुरस्कार घोषित इनामी, हिस्ट्रीशीटर, गैगेंस्टर एक्ट में वांछित शातिर बदमाश है। इसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कुल 20 आपराधिक मामले दर्ज है। इसके कब्जे से 32 बोर का एक पिस्टल, एक दिंजा कारतूस और तीन खोखा, अपाचे बाइक सहित 7370 नकदी बरामद किया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। फरार इसके साथी अनुज पाठक उर्फ चीकू की तलाश जारी है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में दुल्लहपुर एसओ शैलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार दुबे, कांस्टेबल वैभव कुमार यादव, कांस्टेबल रंजीत सिंह, कांस्टेबल अमन निर्मल, कांस्टेबल रामानंद यादव और स्वाट टीम में उपनिरीक्षक रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक सुनील तिवारी, हेड कांस्टेबल सुजीत सिंह, हेड कांस्टेबल विनय यादव, कांस्टेबल आशुतोष सिंह और कांस्टेबल चन्दनमणि त्रिपाठी शामिल थे।

You cannot copy content of this page