दो तस्कर गिरफ्तार, असलहा सहित गोमांश बरामद

 दो तस्कर गिरफ्तार, असलहा सहित गोमांश बरामद

गहमर (गाजीपुर)। गहमर पुलिस थाना पुलिस ने क्षेत्र के गोड़सरा के दक्षिण कब्रिस्तान में आम के बाग में दो तस्करों को गोवंश (बछड़ा) काटते हुए गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचा-कारतूस के साथ ही गोमांश, कुल्हाडी आदि बरामद किया। अभियुक्तों का चालान कर दिया।
पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे के निर्देशन में जिला पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसके तहत गहमर प्रभारी निरीक्षक हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान क्षेत्र के गोड़सरा के दक्षिण कब्रिस्तान में तो दस्करों को गोवंश (बछड़ा) काटते हुए गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में गोड़सरा गांव निवासी शौकत उर्फ गुड्डू और तस्लीम नेटुआ शामिल है। इनके पास से 12 बोर एक तमंचा, एक कारतूस सहित 52 किलो गोमांश, तरातू-बांट, 3 लोहे का छूरा, एक कुल्हाड़ी और लकड़ी का ठीहा बरामद किया गया है। अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ के साथ सेवराई चौकी प्रभारी अशोक कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार पटेल, कांस्टेबल राजेश सरोज, कां. दुश्यन्त कुमार, कां. शैलेष कुमार और कांस्टेबल कृष्ण कुमार शामिल थे।

You cannot copy content of this page