नहाते समय युवक गंगा में डूबा

सेवराई(गाजीपुर)। गहमर थाना के नरवा घाट पर सोमवार को गंगा नहाते समय एक युवक गंगा में डूब गया।युवक के डूबने की खबर मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरु करवा दिया।
बताया जाता है कि गहमर थाना क्षेत्र के खुदरा पथरा गांव निवासी सुमित कुमार अपने मित्र निखिल के साथ नरवा गंगा घाट पर नहाने आया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा। अपने साथी को डुबता देख निखिल उसे बचाने लगा। वह भी डुबने लगा। दोनों को डूबता देख वहां स्नान कर रहे लोगों ने किसी तरह निखिल को बचा लिया। लेकिन सुमित डूब गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी घाट पर पहुंच गये। सूचना मिलते ही सीओ और एसडीएम भी वहां पहुंच गये। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है। सुमित अपने चार भाईयों में सबसे छोटा था।

samvadkhabar

Recent Posts

दो पालियों के प्रशिक्षण में सत्रह पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव सकुशल, निष्पक्ष, एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से…

16 hours ago

बिना भेद भाव के मोदी सरकार कार्य कर रही हैः राकेश त्रिवेदी

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं…

16 hours ago

दस किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। बहरियाबाद पुलिस और स्वाट टीम ने बुधवार की रात उदन्ती नदी पुल पर वाहन…

16 hours ago

चुनाव जीतने के लिए भाजपा किसी हद तक नीचे गिर सकती हैः अफजाल

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक भारतीय कम्युनिस्ट…

2 days ago

यशवंत राय बने जिलाध्यक्ष

गाजीपुर। उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति लखनऊ के प्रदेश सचिव संजय श्रीवास्तव के संस्तुति पर प्रदेश…

2 days ago

डंफर के धक्के से बाइक सवार की मौत

देवकली( गाजीपुर) गाजीपुर -वाराणसी हाइवे पर रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली पुल पर बुधवार…

2 days ago