करंट लगने से युवक की मौत

 करंट लगने से युवक की मौत

सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना के करहिया गांव में गुरुवार की रात सोते समय फरार्टा पंखा से करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी अनुसार करहिया गांव निवासी पपुलेंद्र घनघन (38) रोज की तरह खाना खाकर अपने घर के बगल के एक अहाते में सोने चला गया। गर्मी होने के कारण वह फर्राटा पंखा भी लगाया था। सो जाने के बाद बोर्ड में लगा पंखे का एक तार किसी तरह बाहर निकल कर पपुलेंद्र के शरीर में सट गया। जिससे करेंट वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग वहा पहुचे तो देखा कि उसके शरीर पर बिजली का तार गिरा है। परिजनों ने तार को हटाया। घटना की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। पपुलेंद्र की शादी पचौरी गांव में हुई थी।उसके के दो पुत्र है। घटना के बाद से ही पूरे गांव में शोक व्याप्त है।

You cannot copy content of this page