नपा अध्यक्ष ने किया सड़क का लोकार्पण

 नपा अध्यक्ष ने किया सड़क का लोकार्पण
This image has an empty alt attribute; its file name is 16-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%85%E0%A4%B5%E0%A4%A7-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BE-36.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A3-36-1024x506.jpg

गाजीपुर। जयप्रकाश नारायण वार्ड नंबर-08 क्षेत्र में जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर तक नई सड़क बिटुमिन से निर्मित तथा ढक्कनयुक्त नाली का निर्माण नगर पालिका परिषद द्वारा कराया गया। इसका लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष काशी क्षेत्र के पूर्व उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्ण बिहारी राय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता श्री राय ने कहा कि जिला अस्पताल आने में मरीजों एवं आमजनता को कितनी तकलीफे होती थी यह आप जानते हैं। तकलीफों को देखते हुए जिलाधिकारी एवं नगर पालिका प्रशासन ने उक्त सड़क का चौड़ीकरण कर अच्छी गुणवक्तायुक्त कार्य कराने के साथ ही नाले को बनाकर ढकने का भी कार्य किया है, वह अत्यंत सराहनीय है।

नगरपालिका सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका शहर के बहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उस दिशा में लगातार विकास कार्य कर रही है। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने उक्त सड़क के बनने के बारे में बताते हुए कहा कि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के प्रेरणा एवं कोशिश से उक्त सड़क का चौड़ीकरण एवं गुणवक्तायुक्त कार्य सम्पन्न हुआ है। साथ ही ढक्कनयुक्त नाले का भी निर्माण किया गया है। उन्होंने नगर पालिका द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी जिक्र किया। अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने भी नगरपालिका के कार्यों से लोगों को अवगत कराया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता व्यासमुनि राय, रासबिहारी राय, निर्गुणदास केशरी, अमरनाथ दुबे, अर्जुन सेठ, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जेई विवेक बिंद, जावेद अहमद, अभिनव सिंह छोटू, संतोष जायसवाल, राजन प्रजापति, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, सूर्यप्रकाश यादव, नन्दू कुशवाहा, सत्यदेव यादव, गर्वजीत सिंह, हर्षित सिंह, गौरव श्रीवास्तव, बंगाली वर्मा के अतिरिक्त सभासदगण शेषनाथ यादव, अनिल वर्मा, दिग्विजय पासवान, कमलेश बिंद, रूपक तिवारी, सोमेश मोहन राय, कमलेश श्रीवास्तव, सहबान अली, नफीस, संजय राम, नेहाल अहमद, नन्हे, परवेज अहमद सहित बब्लू जायसवाल, विनोद गुप्ता, अमित गुप्ता, रेणू गुप्ता, नवनीत सिंह, विवेक राय, रामानुज राय, सिंहासन कुशवाहा, प्रमोद गुप्ता, आकाश राय, भानु केशरी, अजय गुप्ता, सानू आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता क्षेत्रीय सभासद वंदना मौर्या एवं संचालन पूर्व सभासद अशोक मौर्या ने किया।

You cannot copy content of this page