तस्करों को गिरफ्तार किया, गांजा बरामद

 तस्करों को गिरफ्तार किया, गांजा बरामद
This image has an empty alt attribute; its file name is 16-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%85%E0%A4%B5%E0%A4%A7-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BE-36.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A3-36-1024x506.jpg

दिलदारनगर (गाजीपुर)। दिलदारनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र के रेलवे स्टेशन मार्ग पर गुरुवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो किलो से अधिक गांजा बरामद किया। अभियुक्तों का चालान कर दिया।
मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में उपनिरीक्षक चंद्रशंकर मिश्र हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सचना मिली कि दिलदारनगर बड़ी नहर पुलिया के आगे रेलवे स्टेशन रोड पर दो तस्कर मौजूद है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक तत्काल मौके के लिए रवाना हो गए। पास पहुंचने पर जैसे ही तस्करों को पुलिस को देखा, भागने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों को दौड़ाकर कुछ ही दूरी पर उन्हें पकड़ लिया। उपनिरीक्षक ने बताया कि फंदे में तस्करों में बेगुसराय जिला के मुफ्फसिल थाना के वार्ड नंबर-01 के चिलमिला शिव मंदिर निवासी विकास कुमार और अमित कुमार शामिल है। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 2 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ। अभियुक्तों का एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम उपनिरीक्षक के साथ उपनिरीक्षक सचिन सिंह, कांस्टेबल विशाल और कांस्टेबल रोहित शामिल थे।

You cannot copy content of this page