अपराध

तस्कर को दबोचा, गांजा बरामद

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने गश्त के दौरान क्षेत्र के परजीपाह से बुधवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो किलो से अधिक गांजा बरामद किया। अभियुक्त का चालान कर दिया।
मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चा रही है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक कृष्णानंद यादव हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान क्षेत्र के परजीपाह से टोडार जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। जैसे ही पुलिस उसकी तरफ बढ़ी, वह भागना चाहा, लेकिन पुलिस कर्मियों ने दबोच लिया। उपनिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर कला निवासी अभिषेक यादव है। उसके पास से 2 किलो 7 सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। बताया कि फंदे में आया व्यक्ति लंबे समय से गांजा की तस्करी के कार्य में लिप्त है। इसके खिलाफ स्थानीय थाना सहित बरेसर, सदर कोतवाली के साथ ही मऊ में कुल 18 अपराधिक मामले दर्ज है। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक के साथ कांस्टेबल गौरव यादव और कांस्टेबल अनुराग शामिल थे।

samvadkhabar

Recent Posts

दो तस्कर पकड़े गये, साढ़े तिरासी किलो गांजा बरामद

गाजीपुर। एसटीएफ लखनऊ की टीम व जंगीपुर पुलिस के साथ स्वाट टीम ने बुधवार की…

2 hours ago

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा,पांच गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने गुरुवार को पीजी कालेज चौराहे से दो दिन…

2 hours ago

किसान सम्मेलनः भारत अपने खुशबू से दुनिया में महक बिखेर सकता हैः वीरेंद्र सिंह

जमानियां (गाजीपुर)। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से गुरुवार को एक विद्यालय में अन्नदाता किसान…

2 hours ago

मानव श्रृंखला बनाकर छात्राओं ने दिया मतदान का संदेश

गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कालेज के सावित्रीबाई फुले सभागार में मतदाता जागरूकता युवा महोत्सव एवं…

2 hours ago

खाली पात्रों में जमा पानी हर हफ्ते करें खाली

गाजीपुर । सीएमओ कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर गोष्ठी में सीएमओ…

3 hours ago

आंशू सिंह का आर्मी मेडिकल कोर में नर्सिंग अधिकारी के पद पर चयन

रेवतीपुर (गाजीपुर)। मेदनीपुर गांव निवासी आंशू सिंह का चयन भारतीय थल सेना के एएमसी (…

2 days ago