दुल्लहपुर (गाजीपुर)। दुल्लहपुर पुलिस ने शनिवार की देर रात क्षेत्र के जलालाबाद से एक बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया। अभियुक्त का चालान कर दिया।
उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चला जा रहा है। इसी क्रम में रात में हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान करीब 12 बजे जलालाबाद के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जैसे ही पुलिस उसकी तरफ बढ़ी, वह भागना चाहा, लेकिन घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ। उपनिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्त में आया बदमाश आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना के भोपतपुर निवासी रजनीश लाल श्रीवास्तव है। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक के साथ कांस्टेबल रामानंद यादव, कांस्टेबल रंजीत कुमार सिंह और कांस्टेबल वैभव कुमार सिंह शामिल थे।
रेवतीपुर (गाजीपुर)। मेदनीपुर गांव निवासी आंशू सिंह का चयन भारतीय थल सेना के एएमसी (…
जमानियां (गाजीपुर)। पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बुधवार को दिलदारनगर स्थित एक लान में…
गाजीपुर। पीजी कालेज में पूर्व शोध प्रबन्ध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय…
जखनियां (गाजीपुर)। जाके पांव न फटी बेवाई,उ का जाने पीर पराई। जिन लोगों ने गरीबी…
गाजीपुर। सोमवार को सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। तनुश्री यादव 96.4 प्रतिशत पाकर…
गाजीपुर। शहर के अष्टभुजी कॉलोनी स्थित द प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक की चेतना विषय…