संजय अध्यक्ष और संदीप मंत्री मनोनीत
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के संघ का बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव संम्पन्न हुआ। इसमें संजय राय कार्यदेशक अध्यक्ष, संदीप यादव अनुदेशक विद्युत मंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से शिबू पटेल अनुदेशक फिटर का मनोनयन हुआ। मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण का स्वागत किया गया। उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
चुनाव संघ प्रांतीय अध्यक्ष अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह और चुनाव अधिकारी के रूप में प्रांतीय संगठन मंत्री अभय कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने सदस्यों के प्रत्येक प्रश्न का शालीनता पूर्वक सभी भ्रांतियों को दूर कर उत्तर देते हुए संतुष्ट किया। संगठन द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। संगठनात्मक शक्तियों को आपसी प्रेम और सौहार्द के माध्यम से मजबूती प्रदान करने के लिए सभी सदस्यों से आग्रह किया। इस अवसर पर अनुदेशक रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, आशीष कुमार चौहान, प्रेमचन्द्र उपाध्याय, अलीशेर, माधवेन्द्र यादव, राजेश कुमार गुप्ता, प्रशांत चौधरी, कमलेश कुमार, अनुदेशिका अनुपमा कुमारी, धनंजय राय भंडारी, कैलाश यादव, अनील कुमार श्रीवास्तव एवं समस्त संगठन के सदस्यों ने संगठन में अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। समस्त कार्यक्रम को,संम्पादित कराने में समस्त इकाई शक्तियों का विशेष योगदान रहा। संचालन उपेन्द्र नारायण सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष ने किया।