नारी का जागरूक होना आज की महती आवश्यकताःडा. अरुण राय

 नारी का जागरूक होना आज की महती आवश्यकताःडा. अरुण राय
This image has an empty alt attribute; its file name is 13-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9-%E0%A4%9A%E0%A4%82%E0%A4%9A%E0%A4%B2-651x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 16-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%85%E0%A4%B5%E0%A4%A7-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BE-36.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A3-36-1024x506.jpg

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से महिला जागरूकता चौपाल तथा महिला जन सुनवाई का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बुधवार को महिला जागरूकता चौपाल कार्यक्रम पूर्व माध्यिमक विद्यालय हुसैनपुर में आयोजित किया। इसमें मिशन शक्ति फेज-4 के अन्तर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरूकता चौपल पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस मौके पर मुख्य अतिथि एआरपी सदर डा. अरुण राय ने कहा कि नारी शिक्षा व जागरूकता के बिना कोई भी समाज सामाजिक न्याय की प्राप्ति और प्रगतिशील नहीं हो सकता है। इसलिए नारी का जागरूक होना आज की महती आवश्यकता है। हिमानी चौधरी ने कहा कि ग्रामीण समाज के सम्पूर्ण विकास व समृद्धि का एकमात्र मार्ग नारी जागृति से ही हो सकता है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रीति सिंह ने इस आयोजन के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी भारत की आधी आबादी में सशक्तिकरण के उस चेतना का विकास नहीं हो पाया है, जिस रूप में वे अपने जीवन के लक्ष्य को स्वयं निर्धारित कर सके। शासन का यह भागीरथ प्रयास निश्चित ही ग्रामीण महिलाओं के जीवन शैली, सुरक्षा व समान भागीदारी के उद्देश्य को पूरा करने में सफल होगा। विद्यालय की छात्राओं ने लैंगिक असमानता और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सदैव प्रयत्न करने का संकल्प लिया। वही उनके उपस्थित माताओं ने इस पवित्र उद्देश्य में स्वयं शामिल होने का वचन दिया। कार्यक्रम में हुसैनपुर, जंजीरपुर, हाथीखाना और अहिरपुरवा की लगभग 35 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। सभी अभिभावकों और छात्राओं को विद्यालय द्वारा उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अतं में प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page