इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया
गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह क्षेत्र के तेतरिया मोड़ नहर पुलिया के पास गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी इनामियां बदमाश को गिरफ्तार किया।
मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में भांवरकोल थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। भोर में तेतरिया मोड़ नहर पुलिया के पास वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे हैं। इसी दौरान गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित एक वांछित को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फंदे में आया बदनाश क्षेत्र के मनिया गांव निवासी अमरीष राय है। यह गैंगेस्टर एक्ट में वांछित है। इसके ऊपर 15 हजार का इनाम घोषित है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल अम्बुज मिश्र, कां. चन्द्रभान बिंद, कां. देवेन्दर यादव, महिला कांस्टेबल श्वेता सिंह और प्रीती पांडेय शामिल थी।