खेत में मिला ससुराल में रह रहे दामाद का शव

 खेत में मिला ससुराल में रह रहे दामाद का शव
This image has an empty alt attribute; its file name is 13-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9-%E0%A4%9A%E0%A4%82%E0%A4%9A%E0%A4%B2-651x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 16-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%85%E0%A4%B5%E0%A4%A7-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BE-36.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A3-36-1024x506.jpg

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के सोफीपुर गांव में ससुराल में रह रहे युवक का शव संदिग्ध अवस्था में सिवान में स्थित खेत में मिला। इससे सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
बताया गया है कि दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बखरा गांव निवासी सुभग्गा राम का पुत्र अरविंद राम (35) का ससुराल भुड़कुड़ा थाना के सोफीपुर गांव में है। वह ससुराल में ही रहता था। बीते 15 मई की शाम अरविंद पिता से मिलने के बाद ससुराल चला गया। रात में खाना खाया। सुबह सिवान में गेहूं के कटे खेत में संदिग्ध अवस्था में उसका शव मिला। शरीर में कही चोट के निशान तो नहीं थे, लेकिन पूरे शरीर में मिट्टी लगा हुआ था। कुछ ही दूर पर चप्पल पड़ा था और उल्टी भी किया था। इसकी जानकारी होते ही परिवार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर फोरेसिंक टीम ने जांच-पड़ताल किया। मालूम हो कि लगभग दस वर्ष पहले अरविंद की शादी सोनम से हुई थी। उसके तीन पुत्र है। अरविंद ससुराल में ही रहता था। मृतक की पत्नी सोनम हत्या की आशंका की तहरीर दी। जानकारी होने पर सैकड़ों की संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता थाना पहुंच गए। इस संबंध में कोतवाल शिवप्रताप वर्मा ने बताया कि मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद आगे की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। उधर घटना को लेकर लोग तरह-तरह का कयास लगाते रहे।

You cannot copy content of this page