तस्कर को गिरफ्तार किया, गांजा बरामद

 तस्कर को गिरफ्तार किया, गांजा बरामद

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आएदिन जिला पुलिस को कामयाबी मिल रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात बरेसर थाना पुलिस ने क्षेत्र के बांकी खुर्द पुलिया के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया।
मालूम हो कि उप निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा शांति व्यवस्था के मद्देनजर शुक्रवार की रात पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान क्षेत्र के बांकी खुर्द पुलिय के पास से एक संदिग्थ व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास मौजूद प्लास्टिक के झोले से रखा 4 किलो 3 सौ ग्राम गांजा बरामद किया। उपरनिरीक्षक ने बचाया कि गिरफ्त में आया तस्कर क्षेत्र के सागापाली मुरार सिंह गांव निवासी अंगद उर्फ आनंद बिंद है। पूछताछ में उसने बताया कि गांजा की तस्करी में लम्बे समय से लिप्त है। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक के साथ आरक्षी विनित पाठक और आरक्षी सौरभ त्रिपाठी शामिल थे।

You cannot copy content of this page