तस्कर गिरफ्तार, गांजा बरामद

 तस्कर गिरफ्तार, गांजा बरामद
This image has an empty alt attribute; its file name is 13-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9-%E0%A4%9A%E0%A4%82%E0%A4%9A%E0%A4%B2-651x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 16-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%85%E0%A4%B5%E0%A4%A7-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BE-36.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A3-36-1024x506.jpg

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने गुरुवार की देर शाम को क्षेत्र के कुतुबपुर तिराहा के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। अभियुक्त का चालान कर दिया।
मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चल रही है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक कृष्णानंद यादव हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। देर शाम करीब सात बजे क्षेत्र के कुतुबपुर तिराहा के पास संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। सी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से ढाई किलो गांजा बरामद किया। उपनिरीक्षक ने बताया कि फंदे में आया तस्कर स्थानीय थाना क्षेत्र के मरदानपुर गांव निवासी परमबीर यादव उर्फ सोनू है। यह गांजा की तस्करी में लम्बे समय से लिप्त था। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। इसके खिलाफ स्थानीय थाना सहित सदर कोतवाली और मऊ में आठ मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक के साथ कांस्टेबल नागेंद्र शाह और कांस्टेबल अनुराग कुमार शामिल थे।

You cannot copy content of this page