Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस ने बरामद किया 17 खोया मोबाइल

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली पुलिस की सर्विलांस टीम ने रविवार को लाखों रुपए मूल्य के 17 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। पुलिस ने इन फोनों को सी.ई.आई.आर. पोर्टल के माध्यम से ट्रेस किया था।फोन स्वामियों का कहना था कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके फोन मिल जाएंगे। उनके महत्वपूर्ण जानकारी, फोटो और नंबर मोबाइल में थे। जिसको लेकर वह काफी परेशान थे। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने जमानियां कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया। कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा के निर्देश पर सर्विलांस टीम को जिले के थाना क्षेत्रों से मिली मोबाइल गुम होने की शिकायतों के आधार पर उन्हें तलाश करने का निर्देश दिया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए 17 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए गए ।

Popular Articles