उत्तर प्रदेश

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय से भुगतान करना ही सम्मानःदुर्गेश

—प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंधऊ पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह

गाजीपुर। बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन जनपद शाखा द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाखरपुर की तरफ से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंधऊ पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। एस.पी. गिरी और दीनानाथ नाथ कुशवाहा ने सेवानिवृत्त हुए कर्मियों और मंचासीन पदाधिकारियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने सेवानिवृत्त हो रही मातृशक्ति पुष्पा तिवारी और आशा दुबे को समस्त देयकों का समय से भुगतान करने का पटल सहायकों से अपील किया। कहा कि सेवानिवृत्त हुए समस्त कर्मचारियों को समय से भुगतान कर देना ही उनका सच्चा सम्मान होगा।

इस अवसर पर ओंकारनाथ पांडेय, इम्तियाज अहमद, गीता मौर्य, विनोद तिवारी, आशुतोष कुमार, विवेक कुमार, शाहिद परवेज, गुलरेज, विक्की, मंजू गुप्ता, आशा यादव, बिंदु देवी, शिव कुमारी, सरिता सुरेंद्र, उदय राज, इशांक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता डा. मुंशीलाल व संचालन एस.पी. गिरी ने किया।

samvadkhabar

Recent Posts

बीमार महिला 108 एंबुलेंस से गयी वाराणसी

गाजीपुर। 102 और 108 एंबुलेंस गरीब और असहाय वर्ग के लोगों के लिए लगातार संजीवनी…

16 hours ago

गुस्से में कांग्रेस कार्यकर्ता

गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पदाधिकारियो ने…

16 hours ago

प्रभारी ईओ ने मुहल्ले वासियों को दिया भरोसा ,जलजमाव की समस्या जल्द होगी दूर

... झंडातर सड़क पर पानी निकासी की समस्या को लेकर शम्मी के साथ नगर वासियों…

16 hours ago

सिद्धार्थ राय का प्रयास, अब बुझेगी शिकारपुर के लोगों की प्यास

गाजीपुर। आखिरकार समाजसेवी सिद्धार्थ राय का प्रयास रंग लाया। वर्षों से पानी की समस्या से…

16 hours ago

लार्ड कार्नवालिस मकबरे को हटाया जाय

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता तथा पूर्व में हंडिया विधानसभा के विस्तारक रह…

2 days ago

इं चेतन कुमार महेश्वरी सिंचाई रत्न से सम्मानित

गाजीपुर।  सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के अवकाश ग्रहण कर चुके प्रमुख अभियंता यांत्रिक इं चेतन…

2 days ago