संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

गाजीपुर। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के ईजरी बनवासी बस्ती में पिछले चार दिन पूर्व अपने ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार की सुबह मौत हो गई। इससे बनवासी बस्ती में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही मृत युवक के परिजन रोते बिलखते पहुंचे और हो-हल्ला करने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस अधिकारी को यह सूचना दे दिया कि युवक की जहर देकर हत्या कर दी गई। इससे पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। एहतियातन मौके पर सुहवल, जमानियां आदि थानों पहुंची पुलिस पहुंच गई। लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। काफी देर तक मामला सीमा विवाद में अटका रहा। बाद में जमानियां कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।

परिजनों ने बताया कि पड़ोसी राज्य बिहार के रोहतास जिले के अखोडी गोला थाना के देवरियां गांव निवासी रवि बनवासी (25) पिछले 13 जुलाई को अपनी पत्नी एवं बच्चों संग किसी कार्यवश अपने ससुराल इजरी बनवासी बस्ती के घुरहु बनवासी के यहा आया था। रविवार की सुबह करीब सात बजे भोजना करने के बाद वह घर से बाहर यह कह निकला कि कुछ देर बाद ढढ़नी से आ रहा हूं। कुछ देर बाद वापस घर आते ही वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। यह देख ससुराल जनों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने देखा तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। आननफानन में लोगों ने उसे वाहन से जमानियां स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही मृतक के परिजन भी पहुंच गए और हो-हल्ला करने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस अधिकारी को यह सूचना दे दी कि जहर देकर युवक की हत्या कर दी गई है। कुछ ही देर में सुहवल, जमानिया आदि थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

काफी देर तक मामला सीमा विवाद में अटका रहा। बाद में जमानियां कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पत्नी सोखिया देवी लोगों पर अपनी पति को शराब में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मृतक अपने छह भाइयों में दूसरे नंम्बर पर था। उसके तीन पुत्र भी है। परिजनों ने बताया कि वह किसी तरह मजदूरी कर अपने परिजनों का जीवनयापन करता था। इस संबंध में जमनियां पुलिस उपाधीक्षक हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि युवक के शव को जमानियां पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत किन कारणों और किन परिस्थितियों में हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से इसकी छानबीन में जुट गई है।

samvadkhabar

Recent Posts

बीमार महिला 108 एंबुलेंस से गयी वाराणसी

गाजीपुर। 102 और 108 एंबुलेंस गरीब और असहाय वर्ग के लोगों के लिए लगातार संजीवनी…

19 hours ago

गुस्से में कांग्रेस कार्यकर्ता

गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पदाधिकारियो ने…

19 hours ago

प्रभारी ईओ ने मुहल्ले वासियों को दिया भरोसा ,जलजमाव की समस्या जल्द होगी दूर

... झंडातर सड़क पर पानी निकासी की समस्या को लेकर शम्मी के साथ नगर वासियों…

19 hours ago

सिद्धार्थ राय का प्रयास, अब बुझेगी शिकारपुर के लोगों की प्यास

गाजीपुर। आखिरकार समाजसेवी सिद्धार्थ राय का प्रयास रंग लाया। वर्षों से पानी की समस्या से…

19 hours ago

लार्ड कार्नवालिस मकबरे को हटाया जाय

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता तथा पूर्व में हंडिया विधानसभा के विस्तारक रह…

2 days ago

इं चेतन कुमार महेश्वरी सिंचाई रत्न से सम्मानित

गाजीपुर।  सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के अवकाश ग्रहण कर चुके प्रमुख अभियंता यांत्रिक इं चेतन…

2 days ago