गाजीपुर

दोषियों पर कार्रवाई हो

गाजीपुर। हाथरस में एक धार्मिक सत्संग के दौरान मची भगदड़ मच से करीब सवा सौ श्रद्धालुओं की जान चली गई। इसे लेकर बुधवार को सकलेनाबाद स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा की गई, और मृतकों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का भाजपा द्वारा पुतला फूंके जाने की भी निंदा की। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि यह एक दुखद और हृदय विदारक घटना है और इस घटना से उत्तर प्रदेश की सरकारी और प्रशासनिक दावों की पोल खुल गई है। बड़ा सवाल ये है कि इन मौतों का जिम्मेदार कौन है,।इसके लिए सरकार मृतकों के आश्रितों की 20-20 लाख की आर्थिक मदद के साथ घायलों का ईलाज करवाये। दोषियों पर शीघ्र कानूनी कार्यवाही हो। उन्होंने सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला फूंके जाने की कड़ी निन्दा की है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा हाथरस कांड पर दुख जताते हुए सरकार से दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की और राहुल गांधी का पुतला फूंके जाने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की निंदा की। इस मौके पर प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव , पीसीसी सदस्य डा. जनक कुशवाहा, आशुतोष गुप्ता, चंद्रिका सिंह, सुमन चौबे, विद्याधर पांडेय,  डॉक्टर संगीता राजभर, सतीश उपाध्याय, आलोक यादव, शंभू कुशवाहा, अखिलेश यादव तथा देवेंद्र सिंह आदि लोगों उपस्थित रहे ।

samvadkhabar

Recent Posts

बीमार महिला 108 एंबुलेंस से गयी वाराणसी

गाजीपुर। 102 और 108 एंबुलेंस गरीब और असहाय वर्ग के लोगों के लिए लगातार संजीवनी…

13 hours ago

गुस्से में कांग्रेस कार्यकर्ता

गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पदाधिकारियो ने…

13 hours ago

प्रभारी ईओ ने मुहल्ले वासियों को दिया भरोसा ,जलजमाव की समस्या जल्द होगी दूर

... झंडातर सड़क पर पानी निकासी की समस्या को लेकर शम्मी के साथ नगर वासियों…

13 hours ago

सिद्धार्थ राय का प्रयास, अब बुझेगी शिकारपुर के लोगों की प्यास

गाजीपुर। आखिरकार समाजसेवी सिद्धार्थ राय का प्रयास रंग लाया। वर्षों से पानी की समस्या से…

13 hours ago

लार्ड कार्नवालिस मकबरे को हटाया जाय

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता तथा पूर्व में हंडिया विधानसभा के विस्तारक रह…

1 day ago

इं चेतन कुमार महेश्वरी सिंचाई रत्न से सम्मानित

गाजीपुर।  सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के अवकाश ग्रहण कर चुके प्रमुख अभियंता यांत्रिक इं चेतन…

1 day ago