गाजीपुर

योग के बल पर हमारे पूर्वज सैकड़ो साल का जीते थेः सरिता अग्रवाल

गाजीपुर।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाने के लिए 15 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले योग सप्ताह का शुभारंभ जिला मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। सरिता अग्रवाल ने कहा कि योग एक पूजा है, विज्ञान है जो आज भारत इक्कस्वी सदी का भारत है, पूरी दुनिया भारत की योग एवं जीवन शैली का लाभ उठा रही है। योग के बल पर हमारे पूर्वज सैकड़ो साल का जीवन जीते थे जबकि आज 70 से 80 साल रह गया है और वह भी उनके ऊपर लागू होता है। जिन्होंने अपने आचार-विचार आहार को संयमित रखा है । उन्होंने कहा कि पांच तत्वों से रचित इस शरीर में निरोग रहने के भी उपाय इसी शरीर में है। जिसे योग के बल पर प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अस्पतालों में बढ़ती भीड़ पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि करें योग रहे निरोग। अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि यह अपने देश के लिए गौरव की बात है कि भारतीय जीवन पद्धति की स्वर्णिम पद्धति योग को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व योग दिवस के रूप में घोषित किया गया है। डॉ जयंत कुमार क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी ने सभी का स्वागत किया. 21 जून तक पूरे जनपद में योग को घर-घर पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं सीडीओ संतोष कुमार वैश्य की रणनीति से अवगत कराया। योग प्रशिक्षक  राजन कुमार ,विजेंद्र कुमार, पारस यादव ,अंगद ने प्रोटोकॉल के अनुसार योग सिखाया। धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश गुप्ता डीपीएम ने किया। संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया।

samvadkhabar

Recent Posts

बीमार महिला 108 एंबुलेंस से गयी वाराणसी

गाजीपुर। 102 और 108 एंबुलेंस गरीब और असहाय वर्ग के लोगों के लिए लगातार संजीवनी…

17 hours ago

गुस्से में कांग्रेस कार्यकर्ता

गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पदाधिकारियो ने…

17 hours ago

प्रभारी ईओ ने मुहल्ले वासियों को दिया भरोसा ,जलजमाव की समस्या जल्द होगी दूर

... झंडातर सड़क पर पानी निकासी की समस्या को लेकर शम्मी के साथ नगर वासियों…

17 hours ago

सिद्धार्थ राय का प्रयास, अब बुझेगी शिकारपुर के लोगों की प्यास

गाजीपुर। आखिरकार समाजसेवी सिद्धार्थ राय का प्रयास रंग लाया। वर्षों से पानी की समस्या से…

17 hours ago

लार्ड कार्नवालिस मकबरे को हटाया जाय

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता तथा पूर्व में हंडिया विधानसभा के विस्तारक रह…

2 days ago

इं चेतन कुमार महेश्वरी सिंचाई रत्न से सम्मानित

गाजीपुर।  सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के अवकाश ग्रहण कर चुके प्रमुख अभियंता यांत्रिक इं चेतन…

2 days ago