नारकीय जीवन जीने को विवश हैं नंदपुरम कालोनीवासी

—निकासी की व्यवस्था न होने से झील में तब्दील है सड़क
—मजबूरीवश गंदे पानी के बीच से आवागमन करने को विवश है लोग
—संबंधितों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी नहीं सुधर रही दशा
—ग्राम प्रधान जोगी बोले, जल्द कराया जाएगा समस्या का समाधान

गाजीपुर। यदि आपको यह जानना है कि आवागमन की परेशानी किसे कहते है तो नगर से सटे नंदपुरम कालोनी में चले जाइए। कालोनी के मुख्य गेट पर ही जल-जमाव देख आप इस सोच में पड़ जाएंगे कि कैसे ही अंदर जाए। कालोनी का मुख्य मार्ग झील के रूप में तब्दील है। वर्षों से इस विकट समस्या से जूझ रहे कालोनीवासी नारकीय जीवन जीने को विवश है। ग्राम प्रधान सहित अन्य संबंधित अधिकारियों से लोगों से द्वारा बार-बार गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे निराशा के बीच लोगों में आक्रोशित गहराता जा रहा है। लोगों का गुस्सा कभी भी सड़क पर दिख सकता है।

नगर से सटे नंदपुरम कालोनी अकलपुरा में करीब दो सौ मकानों में हजारों लोग रहते है। इस कालोनी में पानी निकासी का इंतजाम नहीं है। इसकी वजह से कालोनी के मुख्य सहित अन्य मार्गों पर हर समय पानी लगा रहता है। बारिश होने पर जल-जमाव का दायरा और भी बढ़ जाती है। इस दौरान मार्ग पर सिर्फ पानी ही दिखाई देता है।

ऐसे में आवागमन करने वालों की मुश्किलें बढ़ जाती है। उन्हें गंदा पानी के बीच आने-जाने को विवश होना पड़ता है। कालोनी निवासी नवनीत सिंह टीटी, काशीनाथ तिवारी, सुरेश यादव, विनोद यादव, हर्ष राय, नदंलाल यादव, सिंहासन राजभर, प्रकाश सिंह आदि ने बताया कि कालोनी में जलनिकासी की व्यवस्था न होने वर्षों से जल-जमाव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पानी के बीच से लोगों का आवागमन हो रहा है। इस दौरान मन में इस बात का भी भय बना रह रहा है कि कही पानी के अंदर मौजूद कोई जहरीला जंतू न काट लें।

लोगों ने बताया समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित ग्राम प्रधान के साथ ही जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। बावजूद इसके आज तक समाधान नहीं हो सका है। इसकी वजह से कालोनीवासी नारकीय जीवन जीने को विवश है। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए समस्या के समाधान की गुहार लगाई है, जिससे राहत मिल सके। इस संबंध में ग्राम प्रधान जोगी यादव ने बताया कि यह समस्या मेरे संज्ञान में है। रेल पटरी निर्माण की वजह से नाला बंद है। इससे पानी निकासी ठप है। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

Edit

samvadkhabar

Recent Posts

बीमार महिला 108 एंबुलेंस से गयी वाराणसी

गाजीपुर। 102 और 108 एंबुलेंस गरीब और असहाय वर्ग के लोगों के लिए लगातार संजीवनी…

19 hours ago

गुस्से में कांग्रेस कार्यकर्ता

गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पदाधिकारियो ने…

19 hours ago

प्रभारी ईओ ने मुहल्ले वासियों को दिया भरोसा ,जलजमाव की समस्या जल्द होगी दूर

... झंडातर सड़क पर पानी निकासी की समस्या को लेकर शम्मी के साथ नगर वासियों…

19 hours ago

सिद्धार्थ राय का प्रयास, अब बुझेगी शिकारपुर के लोगों की प्यास

गाजीपुर। आखिरकार समाजसेवी सिद्धार्थ राय का प्रयास रंग लाया। वर्षों से पानी की समस्या से…

19 hours ago

लार्ड कार्नवालिस मकबरे को हटाया जाय

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता तथा पूर्व में हंडिया विधानसभा के विस्तारक रह…

2 days ago

इं चेतन कुमार महेश्वरी सिंचाई रत्न से सम्मानित

गाजीपुर।  सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के अवकाश ग्रहण कर चुके प्रमुख अभियंता यांत्रिक इं चेतन…

2 days ago